ऑटोमोबाइल डेस्क, Maruti Fronx Vs Baleno | अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा कि आपको पता है कि भारतीय बाजारों में वाहनों की बिक्री करने वाली निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को भी सेल किया जा रहा है. कई मामलों में यह एसयूवी अपने ही हैचबैक कार मारुति बलेनो को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.
जब भी हम नई गाड़ी खरीदते हैं, तो हमारे मन में इसकी कीमत- फीचर्स और इंजन कैसा होगा, माइलेज कैसे मिलेगी इस बारे में कई सारे सवाल होते हैं. आज हम आपको इस गाड़ी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, जिसके बाद आप काफी आसानी से डिसाइड कर पाएंगे कि दोनों गाड़ियों में से कौन- सी गाड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होने वाली है.
Maruti Fronx VS Baleno के फीचर्स
- मारुति की तरफ Fronx में एलईडी हेडलाइट, एलइडी डीआरएल, ऑटो हैंडल, एलइडी कनेक्ट टेल लाइट, रियर वाइपर वॉशर, फैब्रिक सीट, डुएल टोन एक्सटीरियर के साथ कई बेहतरीन फीचर्स दिए जा रहे है.
- इसके विपरीत, मारुति बलेनो में बात की जाए तो एलईडी हेडलाइट, यूवी कट ग्लास ऑटो हैंडल एलईडी DRL, एलइडी फोग लैंप जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते है. यह गाड़ी कई मामलों में Fronx को कड़ी टक्कर देती है.
दोनों में यह गाड़ी देती है बेहतरीन माइलेज
दोनों ही गाड़ियों के इंजन के बारे में बातचीत की जाए, तो मारुति Fronx में 1.2 लीटर नेचुरल रेस्पिरेटेड, साथ ही 1.2 लीटर सीएनजी और 1 लीटर की क्षमता का टर्बो पैट्रोल इंजन भी दिया जा रहा है. कंपनी की तरफ से 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में एसयूवी को 66 वोट की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. दोनों ही इंजन 20.02 से लेकर 22.89 किलोमीटर तक की माइलेज देती है.
मारुति बलेनो के बारे में बातचीत की जाए तो 1.2 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है. इसमें इस 66 किलोवाट की पावर और 193 न्यूटन मीटर का टॉर्क दिया गया है. इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी मौजूद है. 1 लीटर पेट्रोल में यह गाड़ी 22.35 से 22.94 लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है, दोनों ही गाड़ी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती है.
