मात्र साढ़े 3 लाख रुपए में मिलेगी मारुति की यह धांसू कार, जानें कब तक वैलिड रहेगा ऑफर

ऑटोमोबाइल डेस्क, Maruti Alto K10 | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको Maruti Alto K10 के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पहले ही इस गाड़ी ने भारत की सबसे किफायती और लोकप्रिय हैचबैक गाड़ियों की लिस्ट में इसने अपना नाम शुमार करवा रखा है. बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और शहर के लिए आसान ड्राइविंग इसे और भी ज्यादा खास बना देती है. आज की इस खबर में हम आपको इस गाड़ी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.

Maruti Alto K10

मिल रहा बंपर डिस्काउंट

अगर आप कम बजट में किसी बढ़िया गाड़ी की तलाश में इधर- उधर भटक रहे हैं, तो अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है. मारुति K10 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. अगर आप इस गाड़ी को कैंटीन कार्ड के जरिए परचेज करते हैं, तो आपको अच्छे खासे डिस्काउंट का लाभ मिलने वाला है.

आज हम आपको दोनों कीमतों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं. अगर आप कैंटीन कार्ड के जरिए इस गाड़ी को खरीदते हैं, तो आपको मात्र 3.52 लाख रुपये में ही यह गाड़ी काफी आसानी से मिल जाएगी. वैसे आपको 4 लाख से ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे.

मिलेंगे यह फीचर्स

इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो डेली यूज के लिए यह गाड़ी एकदम बेस्ट ऑप्शन है और इसकी मेंटिनेस कॉस्ट बेहद ही कम है. मारुति की भरोसेमंद सर्विस भी आपको मिलती है. इसमें मिलने वाले इंजन के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 1.0 लीटर K सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छा पावर देने के साथ- साथ शानदार माइलेज भी उपलब्ध करवाता है.

इसमें मैन्युअल और एएमटी दोनों विकल्प मिलते हैं. अगर आप दिसंबर 2025 में इस गाड़ी को खरीदते हैं, तो आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट का लाभ मिलने वाला है. मारुति K10 अगर आप कैंटीन कार्ड के जरिए परचेज करते हैं, तो आपको अच्छे खासे डिस्काउंट का लाभ मिल जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.