ऑटोमोबाइल डेस्क | भारतीय बाजारों में मारुति सुजुकी फॉक्स को काफी पसंद किया जाता है. अब कंपनी के नाम एक ओर नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस SUV की महज पिछले 28 महीना में 5 लाख से ज्यादा यूनिट सेल हो चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है यानी कि हर दिन इस कार को करीब 588 लोगों ने खरीदा है. जिस वजह से कंपनी ने यह नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
भारत में शुरुआती कीमत
ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी की तरफ से शुरुआत के बाद से फ्रॉक्स देश की सबसे पॉपुलर सब- 4 मीटर SUV बन गई. इसमें मिलने वाले फीचर्स और डिजाइन एकदम दमदार है. फाइनेंशियल ईयर 2024- 25 में सबसे अधिक एक्सपोर्ट की जाने वाली पैसेंजर व्हीकल भी यही गाड़ी है. अगर इस गाड़ी की भारत में कीमत के बारे में बातचीत की जाए, तो इसकी शुरुआती कीमत 7लाख 58500 रूपये से शुरू होती है. यह गाड़ी भारत के अंदर बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में भी शामिल है.
कंपनी की तरफ से हासिल की गई इस बड़ी उपलब्धि पर कंपनी के सीईओ की तरफ से ग्राहकों का आभार प्रकट किया गया कि उन्होंने इस गाड़ी को अपनी पसंदीदा गाड़ी के रूप में चुना और इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कंपैक्ट SUV बनाया.
मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स
इस गाड़ी में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो 1.0 लीटर टर्बो बूस्ट रेट इंजन मिलता है. इसमें एडवांस्ड 1.2-लीटर K- सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है. जानकारी देते हुए बताया गया कि यह इंजन स्मार्ट हाइब्रिट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 6- स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर से जोड़ा गया है. इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन भी मिलता है.
इस गाड़ी के माइलेज के बारे में बातचीत की जाए तो 22.89km/ l है. मारुति फ्रोंक्स की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है. इसका व्हीलबेस 2520mm है, इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है.
