मारुति सुजुकी की इस गाड़ी पर मिल रहा 64 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, अभी करें आर्डर

ऑटोमोबाइल डेस्क | नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर फैमिली कार वैगनआर पर यूजर्स को बड़ी राहत दी है. जब से सोशल मीडिया पर जीएसटी रिफॉर्म की खबरें सामने आई है, तभी से ही कई बड़ी कंपनियों की तरफ से गाड़ी की कीमतों को रिवाइज कर दिया गया है. वैगनआर (Wagon R) के सभी वेरिएंट की कीमतों पर भारी डिस्काउंट यूजर्स को मिलने वाला है. इस ऐलान के बाद मारुति वेगनार पर 64 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

Maruti Suzuki WagonR Car

कीमतों को किया गया रिवाइज

जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से 7 सितंबर को ही कीमतों को रिवाइज कर दिया गया था. वैगनआर मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों के लिस्ट में शामिल है. अगर आप इस गाड़ी के किसी भी वेरिएंट को परचेस करते हैं, तो आपको कम- से- कम 50 हजार और ज्यादा- से- ज्यादा 64 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. वैगनार में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको इस गाड़ी में 4 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल के साथ 16 इंच के एलॉय व्हील भी मिलने वाले है.

मिलेंगे 2 इंजन ऑप्शन

इस गाड़ी में आपको सेफ्टी के भी कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं. मारुति वेगनार की शुरुआती एक्सेस शोरूम कीमत 5 लाख 78 हजार रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल 7, 62, 000 रुपये तक जाती है. अगर पावरट्रेन की बात की जाए, तो मारुति सुजुकी वैगन आर में ग्राहकों को दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं.पहले 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन, वहीं दूसरा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस मिलता है. आप अपने जरूरत के हिसाब से किसी भी वेरिएंट को परचेस कर सकते हैं. कई बड़ी कंपनियों की तरफ से हाल ही में अपनी गाड़ी की कीमतों को रिवाइज किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.