क्रेटा और सेल्टॉस को टक्कर देने के लिए आ रही है नई एसयूवी सुजुकी विटारा, जानिये क़ीमत और फीचर्स

टेक डेस्क । भारत में कॉन्पैक्ट एसयूवी के साथ ही मिडसाइज एसयूवी की भी काफी डिमांड रहती है. वही मारुति सुजुकी भी अपनी नई एसयूवी सुजुकी विटारा लॉन्च करने वाली है. मारुति की नई एसयूवी लांच करने से हुंडई मोटर्स, किआ मोटर्स, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलेगी. वही कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बेस्ट सेलिंग एक्सयूवी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के बाद कंपनी सुजुकी विटारा भी ला सकती है.

भारतीय बाजारों में जल्द लॉन्च होगी मारुति सुजुकी की नई एसयूवी

वही इस कार के बारे में कहा जा रहा है कि यह कार प्रीमियम एसयूवी एस- क्रोस को रिप्लेस कर देगी. वही कुछ दिन पहले ही इस कार को हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति प्लांट के पास देखा गया है. यह खासकर भारत के लिए ही बनाई जा रही है. इस एसयूवी को मारुति सुजुकी और टोयोटा मोटर संयुक्त रूप से डेवलप कर रहे है. बता दें कि टोयोटा ग्लैंजा और टोयोटा अर्बन क्रूजर के बाद ही इस एसयूवी को बाजार में उतारा जा सकता है. वही यह कार अपने सेगमेंट में टाटा हैरियर और स्कोडा कुशाक के साथ ही फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी एसयूवी को भी कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएगी. अभी तक मारुति सुजुकी मिडसाइज एक्सयूवी बाजारो में अपनी स्थिति को मजबूत नहीं कर पाई है.

ऐसे में कंपनी द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है जिससे कि वह अन्य कंपनियों को जबरदस्त टक्कर दे सके. वही इस कार के लुक और फीचर की बात की जाए तो फिलहाल आपको सुजुकी विटारा एसयूवी के संभावित लुक और फीचर्स के बारे में ही बताया जा सकता है. इस कार में विटारा ब्रेजा, एस -क्रॉस, टोयोटो अर्बन क्रूजर की झलक देखने को मिल सकती है. यह कंपनी की कॉन्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा से ज्यादा बड़ी और आकर्षक लुक वाली होगी. इसमें 1.5 लिटर k सीरीज पेट्रोल इंजन हो सकता है. अपकमिंग सुजुकी विटारा में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ ही एडवांस सेफ्टी फीचर भी देखने को मिल सकते हैं. इस एसयूवी को 10 लाख रुपए से ज्यादा की प्राइस रेंज के साथ भारतीय बाजार में लांच किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.