ऑटोमोबाइल डेस्क | देश में नए जीएसटी 2.0 के लागू होने के साथ ही छोटी गाड़ी खरीदना पहले की तुलना में और भी सस्ता हो गई है. खासकर मारुति की तरफ से टैक्स की कीमतों में बड़ी गिरावट की गई है. कारों की कीमतों में कमी होने का प्रभाव आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली गाड़ियों की कीमतों पर भी दिखाई दिया है. पहले 28% जीएसटी लगता था, अब केवल 14% जीएसटी ही लगता है. इस वजह से कारों की एक्सेस शोरूम कीमतों में भी बड़ी कटौती हुई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
बंपर डिस्काउंट
मारुति स्विफ्ट की बात की जाए, तो अगर आप इसे कैंटीन कार्ड से परचेस करते हैं तो इसकी कीमत केवल 5 लाख 7000 रुपए है. वहीं इसकी एक्सेस शोरूम कीमत 6 लाख 49000 है. वेरिएंट के आधार पर स्विफ्ट पर आपको एक लाख 89000 तक का बचत करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है. CSD रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला बड़ा उधम है. मुंबई जैसे शहरों में 34 सीएसडी डिपो है. यह भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ से संचालित किया जा रहे हैं. अगर आप कैंटीन कार्ड के जरिए मारुति की कोई भी गाड़ी खरीदते हैं, तो आप आसानी से लाख से डेढ़ लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं.
बेहतरीन फीचर्स
मारुति सुजुकी की स्विफ्ट के फीचर्स की बात की जाए, तो यह गाड़ी मैन्युअल और फाइव स्पीड एमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है. इसकी माइलेज की बात की जाए, तो कंपनी इसके मेन्युअल FE वैरीएंट के लिए 24 kmpl और ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए 25.75 kmpl मिलेगे. कंपनी की तरफ से दांवा किया जा रहा है. यह गाड़ी काफी शानदार है. इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको रियल एसी वेंट्स मिलेगे. इस कार में वायरलेस चार्जर और ड्यूल चार्जिंग पोर्ट मिलने वाला है.
एडवांस फीचर्स
रियर व्यू कैमरा ऑप्शन मिलेगा, जिससे ड्राइवर आसानी से गाड़ी को पार कर सकता है. इसमें 9 इंच की फ्री स्टैंडिंग इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलती है. इस गाड़ी में आपको नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड मिलने वाला है. यह स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करती है. कुल मिलाकर यह गाड़ी आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है. अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने जा रहे है, तो इस गाड़ी को परचेस कर सकते हैं.
