ऑटोमोबाइल डेस्क | साल 2025 के आखिरी महीने की रिपोर्ट अब सामने आ गई है. यह साल मारुति स्विफ्ट के दबदबे के साथ समाप्त हुआ. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले महीने हैचबैक सेगमेंट में एक बार फिर से स्विफ्ट ने अपना दबदबा कायम किया और नंबर वन बन गई. इसने अपनी ही कंपनी की सबसे बड़ी कंपीटीटर वेगनर को भी काफी पीछे छोड़ दिया. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
स्विफ्ट बनी नंबर 1 गाड़ी
दिसंबर महीने में स्विफ्ट ने 18767 यूनिट सेल की और नंबर वन के स्थान पर आ गई. वेगनर की 14575 यूनिट ही सेल हुई. दोनों गाड़ियों में तकरीबन 4192 यूनिट का अंतर देखने को मिला. स्विफ्ट में सालाना आधार पर देखा जाए तो 80 परसेंट तक की ग्रोथ देखने को मिली है. इस दौरान वैगनआर की ग्रोथ में 16 परसेंट ही रही है. अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप स्विफ्ट को परचेस कर सकते हैं. इसके कई सारे मॉडल आपको महज 5 लाख 78 हजार 900 रुपए की शुरुआती कीमत पर आसानी से मिल जाएंगे.
मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
स्विफ्ट में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको एकदम नया Z सीरीज का इंजन देखने को मिलने वाला है जो पिछले स्विफ्ट की तुलना में काफी बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है. इसके अलावा भी आपको कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. फाइव स्पीड मैनुअल और फाइव स्पीड एमटी गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जाता है. माइलेज की बात की जाए तो FE वेरिएंट के लिए 24.80 KMPL पर और ऑटोमेटिक FE वेरिएंट के लिए 25.75 KMPL माइलेज का दवा कंपनी की तरफ से किया जा रहा है.
सीएनजी की माइलेज 32.85 किलोमीटर पर केजी है. लुक के मामले में भी यह गाड़ी काफी बेहतरीन है. सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको सिक्स एयर बैग मिलेंगे. इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट, एंटी लॉक आदि बेहतरीन फीचर्स भी मिल रहे हैं जो इसे और भी खास बना रहे हैं. इसमें 9 इंच की फ्री स्टैंडिंग एनफोर्समेंट स्क्रीन मिलती है जो डैशबोर्ड को एकदम नया लुक देती है.
