ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. निशान कंपनी की तरफ से अपनी नई गाड़ी को ग्लोबल पेश किया जा सकता है. भारत में इस गाड़ी की लॉन्चिंग मार्च 2026 तक हो सकती है. इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है. हम निशान की आने वाली 3- रो वाली एमपीवी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से इसका नाम ग्रेवाइट रखा गया है.
अपकमिंग कार
इन दिनों सोशल मीडिया पर इस गाड़ी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. इसका डिजाइन और स्टाइलिंग पूरी तरह से अलग होने वाला है. इसे किफायती फैमिली कार के रूप में पेश किया जा सकता है. इसमें आपको एलॉय व्हील्स मिलेंगे. हैंड लैंप क्लस्टर ट्राइबर जैसा होगा. नई लाइटिंग एलिमेंट्स मिलेंगे, पीछे की तरफ एमपीवी में टेलगेट पर बड़ा ग्रेवाइट बेच और नए टेल लैंप्स मिलने वाले हैं.
मिलेंगे यह लेटेस्ट फीचर्स
निशान की इस अपकमिंग गाड़ी में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको 72 BHP की पावर और 96 NM का टॉर्क जनरेट मिलेगा. इसकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिहाज से एकदम बढ़िया होने वाला है. यह गाड़ी अगले साल लॉन्च होगी. ऐसे इसी सेगमेंट की अन्य गाड़ियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. अभी तक इस गाड़ी के बारे में डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है.
उम्मीद की जा रही है कि इसमें ट्राईबर के ज्यादातर फीचर्स मिलेंगे, जैसे 7 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट आदि. अगर आप भी आने वाले समय में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप इस गाड़ी को परचेस कर सकते हैं. यह आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है, परंतु आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
