9 मई को मारुति सुजुकी करेंगी भारतीय बाजारों में बड़ा ऐलान, लॉन्च होगा न्यू स्विफ्ट मॉडल; देखे फोटोज

ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी इन दिनों नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की तरफ से जल्द ही अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट को भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 9 मई को कंपनी भारतीय बाजारों में अपनी नई गाड़ी को लांच कर देगी. आज की इस खबर में हम आपको इस गाड़ी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

New Maruti Swift

 

देखने को मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

लॉन्च से पहले ही इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर की फोटो भी लीक हो गई थी. बता दें कि अब यह गाड़ी शोरूमों पर भी पहुंचने लगी है. अगर आप भी इन दिनों नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

वायरल हो रही खबरों के अनुसार, स्विफ्ट में फ्रंट बंपर में फॉग लैंप और नए एलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं. डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेगा, इसका इंटीरियर ग्लोबल मार्केट के समान ही दिया गया है. इसमें 9 इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई एनालॉग डायल से लेकर क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, डिजिटल AC पैनल और कई तरह के कंट्रोल स्विच के साथ फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग भी देखने को मिल सकता है.

क्या है मौजूदा स्विफ्ट का माइलेज

न्यू जेंन स्विफ्ट में नया Z सीरीज 3 सिलेंडर इंजन देखने को मिल सकता है, जिसकी पावर आउटपुट 81.6ps और 112 Nm का होगा. नया इंजन मिलने से ये हैचबैक कार 25.72 किमी/ लीटर का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है. वहीं, मौजूदा मॉडल से तुलना की जाए तो इसमें 3km/ l से ज्यादा है. मौजूदा स्विफ्ट का माइलेज MT के साथ 22.38km/ l और AT के साथ 22.56km/ l है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.