भारत में पहली बार होगा पॉपुलर SUV रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स का प्रोडक्शन, यहाँ देखें पूरी डिटेल

ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी इन दिनों कोई लग्जरी गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. टाटा मोटर्स (Tata Motors) की ओनरशिप वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर आने वाले समय में भारत में अपनी 2 पॉपुलर SUV का प्रोडक्शन करने वाली है. कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि पॉपुलर एसयूवी रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स को अब भारत में तैयार किया जाएगा.

Range Rover

अब भारत में होगा इन महंगी गाड़ियों का प्रोडक्शन

जैसा की आपको पता है कि भारत में इन दिनों रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिमांड काफी हाई रहती है. 54 सालों के प्रोडक्शन में ऐसा पहला मौका होने वाला है, जब इन्हें भारत में तैयार किया जाएगा. पुणे में स्थित प्लांट में रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफ- पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट्स को तैयार किया जा रहा है. कंपनी की तरफ से इन दोनों ही SUV को दुनिया भर के 121 देश में बेचा जा रहा है, उम्मीद की जा रही है कि लोकल प्रोडक्शन से इन एसयूवी की कीमतों में 18 से 22% तक की कमी भी देखने को मिल सकती है.

पॉपुलर SUV की कीमतों में आ सकती है कमी

रेंज रोवर की कीमत 3.3 करोड रुपए से घटकर 2.6 करोड रुपए और रेंज रोवर स्पोर्ट्स की कीमत 1.8 करोड रुपए से घटकर 1.4 करोड रुपए तक जा सकती है. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. JLR अपनी ICE व्हीकल के साथ फ्यूचर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के आधा दर्जन से ज्यादा नए मॉडल लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है.

कंपनी की तरफ से साल 2009 में भारतीय बाजारों में एंट्री की गई थी, जिसके बाद से ही उसे काफी सफलता मिल रही है. भारत का लग्जरी कार बाजार जो 2023 में 25 परसेंट बढ़कर 48,000 यूनिट तक पहुंच गया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.