ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रही है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. इन दिनों आपको भारत में हर जगह पेट्रोल और डीजल की बढी हुई कीमतों का सामना करना पड़ रहा है. अगर इसी बीच आप नई गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं तो सीएनजी कार आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है, जो आपको बेहतरीन माइलेज देगी. आज हम आपको कुछ ऐसी गाड़ियों के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

जब भी हम गाड़ी लेने का विचार करते हैं, तो हमारे मन में काफी कंफ्यूजन होता है कि कौन सी गाड़ी हमारे लिए बेस्ट रहेगी. एक ऑटो एक्सपर्ट की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार आज हम आपको ऐसी टॉप गाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपको बेहतरीन माइलेज देने वाली है. इन गाड़ियों में आपको 34 किलोमीटर तक का शानदार माइलेज मिलेगा.
लाख के बजट में आने वाली शानदार गाड़ियां
इस लिस्ट में पहला नंबर मारुति सुजुकी स्विफ्ट का आता है, भारतीय ग्राहकों के बीच यह सीएनजी कर काफी पॉप्युलर है और सबसे ज्यादा सेल होने वाली गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है. इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 825000 से शुरू होती है. इस गाड़ी में आपको 32.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज मिलने वाला है.
ऐसे कई बड़े दावे भी कंपनी की ओर से किए जा रहे है. यह भी आपके लिए एक बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है. पिछले कई सालों से यह गाड़ी यूजर्स की पसंदीदा गाड़ी बनी हुई है.
इसी प्रकार मारुति सुजुकी एस- प्रेसो भी सीएनजी मॉडल में आने वाली एक बेहतरीन गाड़ी है. आप इस गाड़ी को परचेस कर सकते हैं यह भी आपको 32.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने का दावा करती है. इस गाड़ी की कीमत स्विफ्ट से कम है, आपको भारतीय बाजारों में यह गाड़ी 5 लाख 96 हजार की शुरुआती कीमतों में आसानी से मिल जाएगी. दिखने में भी यह गाड़ी काफी बढ़िया है.
यह गाड़ी है सबसे सस्ती
मारुति सुजुकी अल्टो K10 के बारे में बातचीत की जाए तो यह भी एक काफी किफायती गाड़ी है. अगर आप इसके सीएनजी मॉडल को परचेस करते हैं, तो आपको 5 लाख 78000 खर्च करने होंगे और कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज तक का दावा किया जा रहा है. वैसे तो यह सारी गाड़ियां ही अपने आप में काफी बेहतरीन है. आप अपने बजट के अनुसार इनमें से किसी भी गाड़ी को लेने का प्लान बना सकते हैं, सबका माइलेज लगभग समान ही है.
इसी लिस्ट में बलेनो का नाम भी शामिल है इसके सीएनजी वेरिएंट में भी आपको समान ही मिलेगे मिलता है यह गाड़ी यूजर्स की काफी पसंदीदा है और आपको काफी आसानी से रोड पर भी दिखाई दे जाएगी.