नई दिल्ली, Simple One Gen 2 Electric Scooter | अगर आप भी हाल फिलहाल में नया टू व्हीलर खरीदने जा रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से Gen 2 वर्जन लॉन्च किया गया है. यह नया मॉडल Gen 1.5 बेस्ड ज्यादा बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस फॉक्स होने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
Simple One Gen 2 Electric Scooter लॉन्च
कंपनी की तरफ से सिंपल वन Gen 2 में बेहतर डिजाइन, क्वालिटी और बैटरी परफॉर्मेंस व इसके सॉफ्टवेयर में कई बड़े सुधार किए गए हैं जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव मिल सके. इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए से शुरू होती है जो इंट्रोडक्टरी प्राइस है. इस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 8.8kw की पीक पावर और 72 Nm की पीक टॉक जनरेट करता है.
मिलेंगे कई फीचर्स
कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 265 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है. आपको 4.5kWH बैटरी वाला वर्जन मिलने वाला है. सिंगल चार्ज में यह 236 किलोमीटर तक की रेंज देगा. दोनों ही वेरिएंट मात्र 2.55 सेकंड में जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्ष्म है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 1 लाख 40 हजार से शुरू होती है जो 1 लाख 78 हजार तक जाते हैं.
कंपनी की तरफ से इसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें पहले वेरिएंट सिंपलOne, दूसरा वेरिएंट सिंपल one 4.5 kWH और तीसरा सिंपल One 5kWH है. वहीं, इसके अल्ट्रा वेरिएंट में आपको 6.5kWH तक की बैटरी मिलने वाली है जो सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने में सक्षम है.
