Tata Sierra ने थोड़े ही टाइम में अपने नाम किया यह नया रिकॉर्ड, एसयूवी की खासियत जान रह जाएंगे हैरान

ऑटोमोबाइल डेस्क, Tata Sierra | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. इन दिनों इस एसयूवी को लेकर काफी चर्चे हो रही है. हम टाटा सिएरा के बारे में बातचीत कर रहे हैं, इस गाड़ी ने 222 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल करके अपनी परफॉर्मेंस और रफ्तार का लोहा मनवाया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी एसयूवी के बारे में डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं.

Tata Sierra

Tata Sierra ने बनाया नया रिकॉर्ड

टाटा सिएरा ने 12 घंटे में सबसे ज्यादा माइलेज देने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है. यह गाड़ी रिकॉर्ड 29.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. कुछ समय पहले ही कंपनी की तरफ से इसका परीक्षण भी किया गया था. सुबह 7:00 से शाम 7:00 तक लगातार गाड़ी चलाई गई, इसमें केवल ड्राइवर बदलने के लिए थोड़ी देर ही इसे रोका गया.

इस दौरान टाटा सिएरा ने 29. 9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया, जो अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है. इन दिनों सोशल मीडिया पर यह गाड़ी काफी छाई हुई है. अगर आप भी निकट भविष्य में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इस गाड़ी को परचेस कर सकते हैं. इसमें मिलने वाले फीचर्स एकदम बेहतरीन है.

ग्राहकों को मिलेगी बेहतरीन माइलेज

टाटा सिएरा बैटरी, माइलेज, स्मूथ ड्राइविंग पावर और इजी ड्राइविंग के लिहाज से एकदम बढ़िया है. कंपनी के चीफ ऑफिसर की तरफ से इस उपलब्धि पर बड़ी खुशी व्यक्त की गई कि इस गाड़ी ने इतने थोड़े समय में लॉन्च के बाद नेशनल एफिशिएंसी रिकॉर्ड बना लिया है.

इसने सिर्फ माइलेज ही नहीं, NATRAX पर 222 kmph की टॉप स्पीड भी हासिल की. यह भी 1.5 लीटर हाइपेरियन इंजन की पावर का एक और सबूत है. यह टेस्ट अलग से किया गया था. माइलेज और टॉप स्पीड के ये टेस्ट खास जगहों पर किए गए. इन्हें एक्सपर्ट ड्राइवरों ने और कड़ी निगरानी में अंजाम दिया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.