भारतीय बाजारों में जल्द एंट्री लेंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, कीमत 10 लाख रूपये से भी कम

ऑटोमोबाइल डेस्क | अब भारतीय बाजारों में भी धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कार लोकप्रिय हो रही हैं लेकिन, अधिकांश इलेक्ट्रिक कारों की कीमत अभी 10 लाख रूपये से भी ज्यादा है. जिस वजह से आम लोग इसे खरीदने में सोच विचार कर रहे हैं. अब कई किफायती कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत भी पेट्रोल और डीजल की कारों के समान आ जाएगी. जिस वजह से आम इंसान भी इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने लगेंगे. आज की इस खबर में हम आपको तीन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी देंगे जिनकी कीमत 10 लाख रूपये के आसपास हो सकती है.Electric Cars EV Cars

Tata Tiago EV

टाटा मोटर्स 28 दिसंबर 2022 को भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी को पेश करने वाला है. इस कार में पावरट्रेन मिल सकता है जो टिगोर ईवी में भी है. इसमें 26 KWH लिथियम आयन बैटरी भी दी जा सकती है जो 302 किलोमीटर की रेंज दे सकती है. इसकी कीमत भी 10 लाख रूपये के आसपास रहने की उम्मीद है.

MG Electric Car

एमजी मोटर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि 2023 की पहली छमाही में इस कार की लॉन्चिंग की जा सकती है. अभी तक कंपनी की तरफ से इस कार के बारे में कोई भी डिटेल नहीं बताई गई है. कुछ रिपोर्ट भी सामने आई है जिससे पता चला है कि इस कार की कीमत 10 लाख रूपये से 15 लाख रूपये के बीच हो सकती है. यह प्रति चार्ज 250 से 300 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है.

Citroen C3 EV

इस कार को अगले साल पहली तिमाही में भारत में लांच किया जा सकता है. पहली तिमाही में C3 सब-कॉन्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रीफाइड वर्जन लॉन्च किया जा सकता है. इसे काफी किफायती कीमतों पर लांच किया जाएगा. इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच हो सकती है. यह एक बार चार्ज होने में 300 से 350 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.