ऑटोमोबाइल | यदि आप भी इस महीने हुंडई की गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं,तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. बता दें कि हुंडई कंपनी की तरफ से इस साल कुछ चुनिंदा गाड़ियों पर 1 लाख रूपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. आज की इस खबर में हम आपको डिस्काउंट ऑफर में शामिल गाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे, जिसके जरिए आप कम कीमत में कार खरीद सकते हैं.

नवंबर महीने में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
Hyundai i20 : नवंबर महीने में कुल 20,000 रूपये की छूट दी जा रही है. इसमें 10,000 रूपये का कैशबैक और 10,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. बता दें कंपनी की तरफ से यह लाभ केवल मिड -स्पैक मैग्ना और स्पोर्ट्स वैरिंट पर उपलब्ध है. हुंडई i20 के पावरट्रेन में 1.0 टर्बो GDI पेट्रोल इंजन, 1.2 कप्पा पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है. इस कार की कीमत 7 लाख रूपये से लेकर 11 लाख रूपये के बीच है.
Hyundai Aura : यदि आप इस महीने Aura मॉडल कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस पर आपको बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार की खरीद पर आपको कुल 38,000 रूपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. बता दें कि इसके पैट्रोल वैरीअंट पर 5,000 रूपये तक का कैशबैक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जबकि सीएनजी मॉडल पर 25,000 तक का कैशबैक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा 10,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
Hyundai Grand i 10Nios : हुंडई की इस कार पर 48,000 रूपये तक की छूट ऑफर की जा रही है. हुंडई 1.0 लीटर टर्बो वैरीअंट पर 35,000 रूपये, सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रूपये और 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रूपये तक की नगद छूट दी जा रही है. इसके अलावा 10,000 तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रूपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. भारत में इस कार की शुरुआती कीमत 5.43 लाख रूपये है.