16 जून को लॉन्च होगी हुंडई की यह शानदार कार, जानिये कीमत और फीचर्स के बारे में

ऑटोमोबाइल डेस्क | दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर लेकर आई है. बता दे कि जल्द ही कंपनी अपनी नई पीढ़ी की हुंडई वेन्यू को लॉन्च करने वाली है. यदि आप भी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह कार आपके लिए काफी बढ़िया विकल्प हो सकती है.

venue

हुंडई देने वाली है अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा 

इस कार को 16 जून को लांच किया जाएगा. लॉन्च से पहले इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी सपोर्ट किया गया था. हुंडई की इस अपकमिंग कार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे. कार के बाहरी हिस्से में भी चेंजिस किए गए हैं. इसके अलावा बीच में कुछ अतिरिक्त फीचर देखने को मिल सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको इस कार के बारे में डिटेल जानकारी देंगे. बता दें कि इस कार को 2019 में लांच किया गया था, जिसके बाद अब इसके अपडेट वर्जन को 16 जून को लांच किया जाएगा.

मार्केट में मौजूद अन्य कारों को मिलेगी कड़ी टक्कर  

सोशल मीडिया पर इस कार की कई तस्वीरें भी लीक हुई, जिसमें यह कार पहले से भी काफी शानदार नजर आ रही हैं. नई हुंडई वेन्यू में DRL तीन स्लेट यूनिट के साथ नजर आएगी. इस कार में फुल एलईडी लाइटिंग भी दी गई है, वहीं निचले वेरिएंट में रिफ्लेक्टर मिलने की भी संभावना है. इसके अलावा इसके व्हील्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा. मौजूदा मॉडल में पंखे के पैटर्न के वहींल्स दिखाई देते हैं, परंतु नए मॉडल में 5 स्पोक स्टार देखने को मिलेंगे.

अपकमिंग नई हुंडई के फीचर की बात की जाए तो रिपोफाइल्ड फ्रंट बंपर दिए गए हैं, इसका मतलब यह है कि हैंडलेम्प कलस्टर्स भी री डिजाइन किया जाएगा. वही पिछले भाग में एक नया एल आकार का टेल लैंप दिया गया है,जिसमें नई एलईडी इंटर्नल के साथ टैलगेट पर चलने वाली एक पतली एलईडी पट्टी मिलेगी. वही इस कार की कीमत की बात की जाए तो इसकी संभावित कीमत 7 लाख रूपये हो सकती है. यह कार मार्केट में मौजूद मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, टोयोटा अर्बन क्रूजर आदि कारो को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.