पूरे महीने मार्केट में छाई रही टाटा की यह शानदार SUV, बिक्री में ब्रेज़ा व क्रेटा को भी पछाड़ा

ऑटोमोबाइल डेस्क | एक बार फिर से टाटा मोटर्स की एसयूवी (Tata SUV) ने बाकी कंपनियों की कारों को पछाड़ दिया है. बता दें कि जुलाई महीने में टाटा मोटर्स की एसयूवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में पहले स्थान पर है. बिक्री के मामले में क्रेटा और ब्रेज़्ज़ा जैसी पॉपुलर गाड़ियों को भी इसमें पीछे छोड़ दिया है. टाटा नेक्सॉन एक बार फिर देश की नंबर वन एसयूवी बन गई है. इस कार की सेल में पिछले साल की तुलना में 38% की बढ़ोतरी हुई

tata panch

जुलाई महीने की टॉप- 5 एसयूवी

Tata Nexon

टाटा नेक्सान लगातार देश की नंबर वन एसयूवी बनी हुई है. जुलाई महीने की रिपोर्ट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. जुलाई महीने में इस कार की कुल 14,214 यूनिट सेल की गई, जो पिछले साल की तुलना में 38% ज्यादा है.

Hyundai Creta

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा एसयूवी है. जुलाई महीने में इस कार की 12,625 यूनिट सेल की गई. बता दें कि पिछले साल जुलाई महीने में क्रेटा की 13000 यूनिट सेल की गई थी. अबकी बार कार की बिक्री पिछले साल की तुलना में कम रही.

Hyundai Venue

यह कार लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. जुलाई महीने में इस कार की 12 हजार यूनिट सेल की गई. बता दें कि कंपनी ने जून में अपडेट करते हुए फेसलिफ्ट वर्जन को लांच किया था.

Tata Punch

यह कार चौथे नंबर पर है, जो इस लिस्ट में टाटा की दूसरी एसयूवी है. जुलाई महीने में इस कार की 11,007 यूनिट सेल की गई. नेक्सान कार की बिक्री में 38% की वृद्धि हुई है.

Maruti Brezza

हुंडई वेन्यू के बाद मारुति ने भी ब्रेज़ा का अपडेट मॉडल लॉन्च किया है. पिछले महीने में ब्रेजा की कुल 9,709 यूनिट सेल हुई . पिछले साल इस कार की 12 हजार यूनिट सेल हुई थी, इस कार की बिक्री में भारी गिरावट आई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.