भारत में कब लांच होगी Hyundai की छोटी इलेक्ट्रिक कार, मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

ऑटोमोबाइल डेस्क | आज की इस खबर में हम आपको साउथ कोरिया वाहन निर्माता Hyundai की ओर से पेश की गई छोटी इलेक्ट्रिक कार Inster के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस गाड़ी को ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया. हम आपको बताएंगे कि इसे भारत में कब लांच किया जा सकता है, यह सिंगल चार्ज में कितने किलोमीटर तक चल सकती है, इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस आर्टिकल में मिलने वाले हैं.

Hyundai Inster

हुंडई मोटर्स की तरफ से ग्लोबल स्तर पर नई इलेक्ट्रिक कार Inster को पेश कर दिया गया है. बता दें कि इस कार को ए सेगमेंट सब कॉन्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Busan इंटरनेशनल मोबिलिटी 2024 मैं पेश किया गया है.

मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

इस गाड़ी के फीचर्स के बारे में बात की जाए, तो आपको इस गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर मिलने वाले हैं. इसमें एलईडी लाइट्स, प्रोजेक्टशन हेडलैंप, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, 15 इंच व्हील्स, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, 50-50 स्प्लिट सीट्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, थ्री स्पोक मल्टी फंक्शन स्टेयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/ स्टॉप, एंबिएंट लाइट्स, Sunroof, ADAS और NFC जैसे कई फीचर्स शामिल है.

क्या रहेंगी स्पीड?

कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक कार में 42 kWh और 49 kWh की बैटरी दी जा सकती है. इसे 355 किलोमीटर की डब्ल्यूएलटीपी रेंज मिलती है, 120 kW डीसी चार्जर से इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है. इस गाड़ी में एक ही मोटर दी गई है, जिससे इसे 97 पीएस और 115 पीएस की पावर के साथ 147 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलती है. भारत में इस गाड़ी को कब लांच किया जाएगा इसकी औपचारिक रूप से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है कि अगले साल इस गाड़ी को भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.