दुनिया की पहली साउंड सिस्टम वाली गाड़ी, महिंद्रा ने मचाया धमाल; मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स

ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल ही में कोई नई गाड़ी लेने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. महिंद्रा की तरफ से अब एक नया इतिहास रच दिया गया है. कंपनी की तरफ से अपनी नई XUV 3XO REVX A को डॉल्बी एटमस फीचर के साथ लांच किया गया है. खास बात यह है कि कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की कीमत 12 लाख रुपए से कम रखी गई है. आज हम आपको इसी गाड़ी के सभी फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Mahindra XUV 3XO REVX A

दुनिया की पहली साउंड सिस्टम कार

नई XUV 3XO REVX A दुनिया की पहली साउंड सिस्टम देने वाली गाड़ी होने वाली है. इसमें प्रीमियम ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे शुरुआत में सिनेमाघर के लिए ही बनाया गया था. यह सिस्टम ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को एकदम कंसर्ट फील देता है. इन दिनों यह गाड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है. इस गाड़ी में आपको 6 स्पीकर सिस्टम मिलते हैं.

मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स

इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो इसमें आपको थ्री इंजन ऑप्शन मिलते हैं. जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है.

यह मार्केट में मौजूद हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और मारुति ब्रेजा जैसी कई गाड़ियों को बड़ी टक्कर देती हुई भी नजर आ रही है. XUV 3XO के टॉप फीचर्स की बात करें, तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25- इंच डिजिटल क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे कई बेहतरीन फीचर्स भी मिल रहे हैं. इसकी कीमत भी 12 लाख रुपए से कम होने वाली है, जिस वजह से यह इसी सेगमेंट की कई गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.