दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, डाक विभाग ने 634 पदों पर निकाली भर्तियां

हिसार । हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. यह सभी भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पड़े स्थानों को भरने के लिए निकाली गई हैं. भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2020 है. इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है. इन पदों पर रजिस्ट्रेशन व आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि 7 अक्टूबर 2020 थी. इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2020 है. नि:संदेह दसवीं पास लोगों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इस मौके को हाथ से न जाने दें.

POST OFFICE

आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक के जारी किए गए पदों की कुल संख्या 634 है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कम से कम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए. इन पदों पर अधिकतम 40 वर्ष की आयु तक के लोग ही आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए. 10वीं किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास होनी अनिवार्य है.

बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को दसवीं कक्षा में गणित, इंग्लिश और स्थानीय भाषा अनिवार्य विषय के तौर पर पढे होने चाहिए. इसके अतिरिक्त अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से ज्यादा योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की कोई प्राथमिकता या वरीयता नहीं दी जाएगी.

जाने नियुक्ति के बाद मिलने वाला वेतन
इन पदों पर नियुक्ति होने के बाद GDS BPM के लिए 12000 रु० से लेकर 14500 रु० तक व GDS ABPM/ डाक सेवक के लिए 10000 रु० से लेकर 12000 रु० तक का वेतनमान देय है. ग्रामीण डाक सेवक GDS के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें व सभी दिशानिर्देशों और नियमों को पढ़कर ही आवेदन दर्ज करें.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts