हरियाणा सरकार का रोजगार की दिशा में एक और बड़ा कदम, प्रदेश में स्थापित होगा Amazon का सातवां प्लांट

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है. प्रदेश सरकार अनेक कंपनियों के साथ करार कर युवाओं के रोजगार बारे इस संबंध में प्रयासरत हैं. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जिनके पास रोजगार और श्रम विभाग का जिम्मा भी है , ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें यह सुनकर अति प्रसन्नता हो रही है कि अमेजॉन कंपनी हरियाणा में अपना 7 वां सभी सुविधाओं से लैस अपना केंद्र स्थापित करने जा रही है. उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में अमेजॉन कंपनी के प्लांट हरियाणा में सबसे ज्यादा स्थापित होने जा रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से युवाओं को रोजगार देने बारे यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

fotojet 29

वहीं इस मामले में अमेजॉन कंपनी के शीर्ष अधिकारी चेतन कृष्णा स्वामी ने भी ट्वीट करते हुए बताया कि त्यौहारों के सीजन से पहले हमें इस बात की खुशी है कि हम हरियाणा प्रदेश में अपना सातवां प्लांट शुरू करने जा रहे हैं जो सभी सुविधाओं से लैस होगा. उन्होंने बताया कि इस प्लांट की स्टोरेज क्षमता अन्य प्लांट्स के मुकाबले 35% अधिक होगी. अमेजान इंडिया का नया निवेश लघु कुटीर एवं सुक्ष्म उधमियों (एमएसएमइ) को बढ़ावा देने में मदद करेगा और इससे इन क्षेत्रों में कौशल अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने प्रदेश में शुरू होने वाले प्लांट को लेकर हुए करार के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने की दिशा में यह प्लांट निर्णायक भूमिका अदा करेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, स्थायी पता बदलने के नियम हुए साफ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.