हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम जाकर करेंगे यह काम

चंडीगढ़ | पश्चिम बंगाल, असम और केरलम सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी का किला ढहा दिया है. यहां बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है. वहीं, असम में भी बीजेपी ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की हैं. अब इन पांचों राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज हो गई है.

CM Nayab Singh Saini 1

नेता चयन की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने असम राज्य में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

मुख्यमंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को केंद्रीय सह- पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. यह नियुक्तियां असम राज्य में बीजेपी विधायक दल के नेता के चयन की प्रकिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में पटवारियों को सताने लगा सांप का डर, फसल सर्वेक्षण से पीछे हटाए कदम

बंगाल में चला बीजेपी का जादू

2011 के चुनाव में खाता नहीं खोलने वाली बीजेपी ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीती थीं और अब बंगाल में सरकार बनाने वाली हैं. बीजेपी को 50% से ज्यादा हिंदुओं के वोट हासिल हुएं हैं. बीजेपी ने हिंदु वोट बैंक को साधने के लिए दो बड़े दांव चलें जिनमें पहला माछ- भात और दूसरा जय मां काली.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.