हरियाणा के CM मनोहर लाल का वीडियो वायरल, सुरजेवाला बोले- किसान विरोधी साजिश का हुआ भंडाफोड़ 

चंडीगढ़ । बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्य रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान CM ने बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्यों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे को तैसे वाला ही जवाब दिया जाना चाहिए. इस दौरान CM पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भी जिक्र करते हुए नजर आए.

Webp.net compress image 4

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने CM मनोहर लाल के इस बयान को हिंसा फैलाने वाला बता दिया. सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री की वीडियो के साथ दो ट्वीट किए. उन्होंने लिखा कि मा. खट्टर जी, भाजपा समर्थक लोगों को आंदोलनकारी किसानों पर लट्ठों से हमला करने, जेल जाने और वहां से नेता बनकर निकलने का आपका ये गुरूमंत्र कभी कामयाब नहीं होगा. संविधान की शपथ लेकर खुले कार्यक्रम में अराजकता फैलाने का ये आह्वान देशद्रोह है. मोदी-नड्डा जी की भी सहमती लगती है.

उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही हिंसा फैलाने, समाज को तुड़वाने और क़ानून व्यवस्था को ख़त्म करने की बात करेंगे, तो प्रदेश में क़ानून और सविंधान का शासन चल ही नहीं सकता. आज भाजपा के किसान विरोधी षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो ही गया. ऐसी अराजक सरकार को चलता करने का समय आ गया है.

रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक हरियाणा के सीएम ने कहा कि हर इलाके से 1 हजार लट्ठ वाले किसानों का इलाज करेंगे. सीएम ने कहा कि कि उठा लो लठ, उग्र किसानों को तुम भी जवाब दो, हम देख लेंगे. दो चार महीने जेल में रह आओगे तो बड़े नेता बन जाओगे. सीएम के इसी बयान को लेकर रणदीप सुरजेवाला से ट्वीट कर निशाना साधा.

हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने CM खट्टर का एक वीडियो ट्वीट किया है. ट्वीट में उसने बताया है कि ये वीडियो मनोहर लाल खट्टर का हिंसा भड़काने वाला है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts