हरियाणा सरकार का सफाई कर्मचारियों को एक और तोहफा, जानें

चंडीगढ़ । प्रदेश की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रदेश की मनोहर सरकार ने त्योहारों के सीजन से पहले बड़ी सौगात दी है. प्रदेश की गठबंधन सरकार ने नगर पालिका व नगर निगमों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 16 हजार रुपए कर दिया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस फैसले का नगर पालिका व नगर निगमों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने दिल खोलकर स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सफाई कर्मचारियों के उत्थान के प्रति हमेशा कार्यरत रहीं हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, अगले 6 दिन बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

SAFAI

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने लिखा कि सफाई कर्मचारियों के वेतन में एक हजार रुपए की बढ़ोतरी यह साबित करती है कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कर्मचारियों के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं. कृष्ण बेदी ने कहा कि आज हर वर्ग के कर्मचारी प्रदेश सरकार के फैसलों के पक्षधर हैं और हमारी सरकार की यही कोशिश है कि सभी वर्ग के कर्मचारियों की सुविधा का पुरा ख्याल रखा जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.