TGT मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दाखिल किया जवाब, 19 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ | 12 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट में सुनवाई होनी थी. सभी TGT उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) से आस लगाए बैठे थे कि 12 सितंबर को जवाब दाखिल होने के बाद रिजल्ट निकालने के लिए कुछ पॉजिटिव सामने आएगा पर सुनवाई के दौरान आयोग का जवाब डायरेक्ट दिया गया तो खंडपीठ ने कहा कि रजिस्ट्री में जमा कराये. कोर्ट की तरफ से अगली सुनवाई के लिए 19 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार

सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है. आयोग द्वारा टीजीटी की भर्तियां की जा रही है. लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो चुकी है. अभ्यर्थी बस अब रिजल्ट के इंतजार में है. उससे पहले हाईकोर्ट में कुछ उम्मीदवारों ने याचिका दायर कर दी कि प्राइवेट स्कूलों समेत दूसरे स्कूलों में कार्य अनुभव का फायदा दिया जाए. विज्ञापन में आयोग की तरफ से साफ कहा गया है कि सिर्फ हरियाणा के सरकारी स्कूलों में किए अनुभव को ही स्वीकार किया जाएगा. इस पर याचिका दायर हुई. अदालत में सरकारी वकील ने कहा था कि आयोग की तरफ से जवाब दायर करने तक रिजल्ट घोषित नहीं करेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की जगी उम्मीदें, लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

12 सितंबर से पहले आयोग को दाखिल करना था जवाब

अदालत ने 31 जुलाई 2023, 10 अगस्त, 22 अगस्त 2023 को सुनवाई की थी. फिर 12 सितंबर की तारीख तय की गई थी. आयोग को 12 सितम्बर से पहले जवाब दाखिल किया जाना था. जवाब दाखिल करने के 2 तरीके है एक तो जवाब रजिस्ट्री में दाखिल किया जाए और दूसरा सीधे खंडपीठ के सामने जवाब दिया जाए. कई बार खंडपीठ सीधे दिए गए जवाब को मान लेती है और कई बार रजिस्ट्री में दाखिल करने के लिए निर्देशित करती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.