हरियाणा में मां- बाप को मतदान केंद्र तक लाने वाले बच्चों को मिलेगा ईनाम, यहां अपलोड करनी होगी सेल्फी

चंडीगढ़ | हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा एक नई पहल की शुरुआत गई है, जिसमें स्कूली बच्चों को जोड़ा गया है और उन्हें नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा. इस पहल के तहत बच्चों द्वारा इस बार अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी.

Chunav

ये होगी ईनामी राशि

जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये और ढाई हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. इस पहल के तहत, जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा.

अपलोड करनी होगी सेल्फी

सेल्फी अपलोड करने के लिए https://www.ceoharyana.gov.in/ पोर्टल पर एक लिंक विकसित किया गया है, जोकि मतदान के दिन यानि 25 मई को खुलेगा. सुबह 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा और रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है, बल्कि स्कूली बच्चे जो भावी मतदाता बनेंगे, उन्हें अभी से मतदान अधिकारों के प्रति सजग करना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.