अब AC चलाने के लिए नहीं देना पड़ेगा बिजली का बिल, मार्केट में आ गया है सोलर AC

चंडीगढ़ । आज की जिंदगी में हर चीज़ आसान होती जा रही है. प्रत्येक व्यक्ति जीवन को और आसान बनाने के लिए नई नई योजनाएं बनाता है. समाज में टेक्नोलॉजी का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि अब नैचुरल चीजें खत्म होती जा रही है. अब हर काम मशीन करने लगी है. आज का मानव सुख सुविधाएं भोग रहा है, अब हाथों की जगह अब टेक्नोलॉजी यानी मशीनों ने ले ली है.

ac

अब रोज़ नई-नई मशीनों का इस्तेमाल देखने को मिलता है. दुनिया में प्रतिदिन अनगिनत मशीनों का निर्माण होता है. अनगिनत लोग खरीदते हैं. वहीं गर्मियों में AC और कूलर का इस्तेमाल गर्मी से राहत पाने के लिए होता है. करोड़ों की संख्या मेँ भारत में लोग गर्मियों में कूलर खरीदते हैं और AC भी खरीदते हैं.

पहले के जमाने में लोग AC और कूलर का इस्तेमाल नहीं करते थे. जबकि बिजली का इस्तेमाल करते थे. उस समय टेक्नोलॉजी कम थी, और कूलर भी कम थे. मिलते थे तो गांवों में किसी-किसी घर में मिलते थे. उस समय कूलर और AC रखने वाले लोगों की बहुत इज्जत होती थी. आस-पास के लोग भी उन्हें देखने के लिए आते थे और AC का मज़ा लेकर जाते थे.

AC लगाना अब हो जाएगी मामूली बात

आज के दौर में AC लगाना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन AC का बिल चुकाने पर बड़ी बात बन जाती है. यानी एसी का इस्तेमाल करने पर लोगों को अधिक बिल का भुगतान करना पड़ता है. इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं ‘सोलर AC के बारे में, उसमें बिजली की कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ती है.

कई कैटेगरी में है अवलेबल

सोलर AC बाजार में कई प्रकार के उपलब्ध हैं. जैसे – 1 टन, 1.5 टन, और 2 टन. आप अपनी जरुरत के अनुसार इसमें से कोई भी AC खरीद सकते हैं. अब बात की जाए बिजली बचत की तो Solar AC स्प्लिट अथवा विंडो AC के मुकाबले 90% तक बिजली बचा सकते हैं.

अगर कोई साधारण AC का उपयोग करता है, तो एक दिन में 20 यूनिट और महीने में लगभग 600 यूनिट कनज्यूम करता है. यानी कि एक महीने में केवल AC का बिल 4,000 से 42,00 रूपये तक पहुंच जाता है.

सोलर AC के फायदे

सोलर AC को शूरू करने के लिए थोड़ा बहुत इन्वेस्ट करना
पड़ता है. उसके बाद इसमें एक रूपये का भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. सोलर AC के इस्तेमाल करने से आपको गर्मी से भी राहत मिलेंगी और साथ ही पैसे भी बचेंगे.

कई कंपनियां अब सोलर AC बना रही हैं

आजकल ऐसी कई कंपनियां हैं, जो सोलर AC बना रही है. वैसे अधिकतर कंपनियों के प्रोडक्ट्स की कीमत करीब एक समान ही होती है. अगर सोलर AC के पार्ट्स की बात की जाए तो ये नॉर्मल AC की तरह होती है. बस थोड़ा अंतर ये है कि इसमें सोलर प्लेट और बैटरी अलग से लगाई होती है.

नॉर्मल AC से सोलर AC की कीमत में अंतर

आपको बता दें कि नॉर्मल AC से सोलर AC की कीमत अधिक है. इसकी सबसे ख़ास बात ये है कि अगर इसमें एक बार इंवेस्ट कर दिया जाए फिर बिजली बिल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा.

कितनी होगी कीमत?

सोलर AC के 1 टन (1500 वाट) की कीमत लगभग 97 हज़ार रुपए, 1.5 टन की कीमत लगभग 1.39 लाख रुपए और 2 टन की कीमत लगभग 1.79 लाख रुपए होती है.
सोलर AC की कीमत भले ही अधिक है परंतु इसमें आपको हर महीने बिजली बिल की राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

सोलर AC के फीचर्स

सोलर AC के कई खासियत हैं. ये पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और मार्केट में भी उपल्ब्ध है. इसके क्वायल कॉपर के बने हुए हैं. ये AC स्वचालित एयर फलो एडजस्टमेंट तथा स्लीपर टाइम फीचर्स वाला है. इतना ही नहीं इसमें एयर थ्रो, ऑटो सट फ्लैपस, स्वचलित (automatic) फ्लैपस और ऑटो स्टार्ट जैसे फीचर्स उपल्ब्ध हैं.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts