चंडीगढ़ । सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की है. आज यानि 8 नवंबर को तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हरियाणा में आज पेट्रोल की कीमत 95.27 रुपए प्रति लीटर हैं तो वहीं डीजल की बात की जाए तो इसकी कीमत 86.51 रुपए प्रति लीटर है.
अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट कम करने के बाद बदलाव देखने को मिला है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 80.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजें बदलाव किया जाता है. विदेशी मुद्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं,इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
जानिए आपके शहर में कितना हैं दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.
