हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, यहां देखें ताजा रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने आज हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार, ईंधन की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है जो आमजन के लिए राहत भरी खबर है. आज यानि 1 मई को जारी नई कीमतों के अनुसार, हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.52 रूपए जबकि डीजल 90.36 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 1

वहीं, साईबर साईबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 97.32 रुपए खर्च करने होंगे जबकि डीजल का भाव 90.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है. औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.41 रुपए हो गया है जबकि डीजल 90.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

हरियाणा के सिरसा जिले में पेट्रोल और डीजल का भाव सबसे ज्यादा बना हुआ है. यहां पेट्रोल 98.73 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 91.54 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां लंबे समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. यहां पर एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए है जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  दिव्यांगजनों को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की मिलेगी सुविधा

SMS से जाने ताजा रेट

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आप SMS के जरिए घर बैठे भी जान सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग- अलग होता है जो आपको IOCL की आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.