एक्टर शैलेष लोढ़ा के बाद एक और बड़ी एक्ट्रेस छोड़ने वाली है तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, जानिये पूरी खबर

नई दिल्ली, TMKOC News | कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए पिछले काफी दिनों से बुरी खबरें सामने आ रही हैं. बता दे कि अभी कुछ दिन पहले इस सीरियल के एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इस शो को छोड़ दिया है. अब कुछ इस प्रकार की खबरें दोबारा चर्चा में आ रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah BABITA JI NEWS

क्या मुनमुन दत्ता छोड़ने वाली है तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 

बता दे कि अबकी बार एक हसीना इस शो को अलविदा कह सकती है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की एक्ट्रेस बबीता जी, यानी कि मुनमुन दत्ता भी इस शो को छोड़ सकती है. वहीं दूसरी ओर खबरें सामने आ रही है कि मुनमुन दत्ता को बिग बॉस ओटीपी के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है, जिस वजह से वह इस शो को अलविदा कह सकती हैं.

अगर वह दूसरे सीजन का हिस्सा बनती है तो जाहिर सी बात है उन्हें यह शो छोड़ना होगा.बता दे कि केवल एक शो की बदौलत ही मुनमुन दत्ता आज घर-घर में फेमस हो चुकी है. लोग उन्हें मुनमुन के नाम से तो कम, बल्कि बबीता जी के नाम से ज्यादा जानते हैं. बता दे कि शो में बबीता जी की हर अदा पर जेठालाल फिदा है. मुनमुन दत्ता की अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं, यदि मुनमुन इस शो का हिस्सा बनती है तो यकीनन जनता का भी खूब मनोरंजन होने वाला है.

मुनमुन दत्ता 34 साल की है, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और वह फिलहाल अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही है. वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से पहले भी वह कुछ सीरियल्स में नजर आ चुकी है, परन्तु उनको लोकप्रियता तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो से ही मिली. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देती है, आए दिन अपनी फोटोस और वीडियो शेयर करते रहती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.