हरियाणा की स्टार रेणुका पवार का फ्रेंड्स को जबरदस्त तोहफा, नए साल पर होगा नया गाना रिलीज

सिनेमा जगत । हरियाणा की सुपर स्टार रेणुका पवार के गानों ने इस साल यूट्यूब पर तहलका मचाया है. एक बार फिर रेणुका पवार अपने गानों से लोगों को एंटरटेन करने आ रही है. रेणुका पवार के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. उनका नया गाना नए साल पर रिलीज होने वाला है.

RENUKA

पार्टी और शादी अधूरे रेणुका पवार के गानों के बिना

इस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. शादी हो या पार्टी रेणुका पवार के गानों के बिना पूरी नहीं होती. लोगों पर रेणुका पवार के गानों का असर कुछ इस प्रकार हुआ है कि उनके गानों के बोल सभी लोगों के जुबां पर होते हैं. एक बार फिर रेणुका पवार अपने गानों से लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आएगी. उनका यह नया गाना नए साल पर रिलीज होने वाला है.

रेणुका पवार के नए गाने को लेकर लोगों के बीच में काफी एक्साइटमेंट है. लोगों का दावा है कि यह गाने आते ही सुपर डुपर हिट होने वाला है. उस गाने को रेणुका 1 जनवरी को रिलीज करने वाली है. इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने के बोल खुद रेणुका पवार ने लिखे हैं. इसके अलावा इस गाने में जान डालने के लिए दिलेर खरकिया और मशहूर एक्ट्रेस एंजेल राय की जोड़ी नजर आएगी.गाने में एमके प्रोडक्शन द्वारा म्यूजिक दिया गया है.

हालातों से लड़कर रेणुका पवार ने बनाया अपना करियर

बता दें कि रेणुका पवार का जन्म 29 अप्रैल 2002 को यूपी के बागपत के खेकड़ा गांव में हुआ था. रेणुका बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थी. इनका सिलेक्शन स्टार प्लस के डांसिंग शो इंडिया बेस्ट डांसिंग स्टार में हो गया था,लेकिन उनके माता-पिता ने इस शो के लिए मंजूरी नहीं दी. इन सभी मुश्किल हालातों से लड़कर भी रेणुका ने अपना करियर खुद बनाया. रेणुका का ऊंची हवेली, बावन गज का दामन और अब चटक मटक हरियाणवी गाने काफी वायरल हो रहे हैं और इन गानों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.