पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली | भारत की पूर्व राष्ट्रपति और भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी ने सोमवार 31 अगस्त को अंतिम सांस ली. वह 84 साल के थे. उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी द्वारा ट्विटर पर उनके निधन की पुष्टि की गई है. अनुभवी राजनेता को कुछ दिन पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था. वह इस इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल में उन्होंने मस्तिष्क में रक्त के थक्के के लिए सर्जरी भी करवाई थी.

Pranab Mukharjee

अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘भारी दिल से आपको सूचित कर रहा हूं कि मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी का आर.आर. अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे देश के लोगों की प्रार्थना के बावजूद निधन हो गया है। मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूं।’

प्रणब मुखर्जी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और वह कई दिनो से वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे. इससे पहले, प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य और खराब हो गया था। अस्पताल ने बताया था कि उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि उन्हें फेफड़े में संक्रमण की वजह से सेप्टिक शॉक लगा है। सेप्टिक शॉक एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें रक्तचाप काम करना बंद कर देता है और शरीर के अंग पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में विफल हो जाते हैं।

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts