हरियाणा एनसीआर में छुट्टी को लेकर बड़ी खबर, आदेश हुए जारी

गुरुग्राम । दिल्ली सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल बंद रहेंगे. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के देखते हुए, हरियाणा सरकार ने चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने की योजना बनाई है.

school corona news

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के सदस्य सचिव एस नारायणन ने कहा, “हरियाणा एनसीआर के 4 जिलो गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर व सोनीपत में छुट्टी के आदेश जारी हो चुके है. अगले आदेश तक इन जिलो के स्कूल बंद रहेंगे.

गुरुग्राम में, कई निजी स्कूलों ने सोमवार को ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू कर दीं. सितंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यानी जब हरियाणा में दूसरी कोविड -19 लहर थम गई थी तब गुरुग्राम में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के कारण 14 से 17 नवंबर तक स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया था.

अधिक पढ़े- हरियाणा के एनसीआर जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद, देखे आदेश

वही 17 नवंबर को, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली और एनसीआर शहरों के सभी निजी और सरकारी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को “अगले आदेश तक” बंद रखने का निर्देश दिया.

25 नवंबर को, गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर डॉ यश गर्ग ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को शुक्रवार (26 नवंबर) से सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल के साथ खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन शुक्रवार को कुछ ही स्कूल फिर से खुल पाए.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.