जल्द तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में होने वाली है दयाबेन की वापसी, जानिये पूरी खबर

नई दिल्ली | पिछले कुछ दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के फैंस के लिए अच्छी खबरें सामने नहीं आ रही है. बता दें कि इस शो को उस समय तगड़ा झटका लगा था, जब शैलेश लोढा ने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया था. शैलेश लोढ़ा इस शो को छोड़कर दूसरे शो से जुड़ गए हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah TMKOC

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के फैंस के लिए अच्छी खबर 

इसी बीच, अब इस शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो फैंस को काफी खुश कर सकती है. बता दे कि शो की मशहूर किरदार दयाबेन की इस शो में वापसी हो सकती है. एक लंबे समय के बाद वह इस शो में नजर आ सकती है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल और दया की नोकझोंक एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलेगी. शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे वक्त पर दया बेन को दर्शकों के सामने लाया जाएगा.

जल्द होगी शो मे दयाबेन की एंट्री 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि दया के किरदार को वापस ना लाने की हमारे पास कोई भी वजह नहीं है. बीता कुछ समय काफी मुश्किलों भरा रहा है, परंतु अब चीजें थोड़ी बेहतर होने वाली है. 2022 में किसी भी अच्छे समय पर दया बेन की शो में वापसी की जाएगी. इस खबर को सुनकर दर्शक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं वे एक बार फिर से जेठालाल और दया भाभी को एक साथ देख पाएंगे. जब शो के निर्माता से पूछा गया कि क्या दिशा वकानी ही दया बेन का किरदार करेंगी.

इस पर असित मोदी ने कहा कि मुझे नहीं पता की दिशा वकानी दयाबेन के रूप में वापसी करेंगी. उनके हमारे साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं और हम एक परिवार के जैसे ही हैं. अब उनकी शादी हो गई है और उनका एक बच्चा भी है, जिस वजह से वह अपनी जिंदगी और जिम्मेदारियों में बिजी है. हम सबकी अपनी जिंदगी होती है. उन्होंने कहा कि दयाबेन की शो में वापसी जरूर होगी, लेकिन वह दिशा बनेगी या नहीं. इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.