12वीं क्लास में पढ़ने वालीं प्रांजल दहिया अचानक यूं बनीं हरियाणवी स्टार, टिकटॉक से शुरू हुआ था कमाल

मनोरंजन जगत | डांस और एक्टिंग से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाने वालीं प्रांजल दहिया ने करियर की शुरुआत टिक टॉक पर वीडियो बनाने से की थी. फ़िलहाल, इस चीनी ऐप टिक टॉक पर सरकार की तरफ़ से बैन लगा दिया गया है किन्तु, प्रांजल दहिया आज भी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं.

PRANJAL DAHIYA

प्रांजल दहिया के वीडियोज को यूट्यूब पर मचा रहे धूम

वर्तमान समय में, हरियाणवी म्यूजक इंडस्ट्री में फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी से आज उनकी तुलना की जा रही है. एक नए कलाकार के लिए, यह कोइ छोटी बात नहीं है . 52 गज का दामन, काटन दे काचे, एक सुथरी तू टॉप आदि जैसे कई लोकप्रिय गानों की वजह से चर्चा में आईं प्रांजल दहिया के वीडियोज को यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लाखों की संख्या में व्यूज हासिल हो रहे हैं.

तीन महीने के भीतर, 45 करोड़ व्यूज का आंकड़ा किया पार

यहां हम आपको बता दे कि उनके गाने 52 गज का दामन को तो लगभग 45 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में केवल तीन महीने के भीतर में ही किसी को गाने को इतने अधिक व्यूज मिलना साबित करता है कि प्रांजल दहिया की लोकप्रियता कितनी ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में हम क्या करते हैं कि प्रांजल दहिया के वीडियोस यूट्यूब पर तहलका मचा रहे हैं.

टिक टॉक पर लोकप्रियता बढ़ने के बाद, म्यूजिक इंडस्ट्री की तरफ़ किया था अपना रूख

यह कहना गलत नहीं होगा कि हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रांजल दहिया की सफलता किसी करिश्मे से कम नहीं है. साथ ही साथ उनकी एक्टिंग व डांस स्किल्स को देख कर कई बार दर्शकों को लगता है कि जैसे उनकी उम्र काफी ज्यादा है किन्तु, यहां हम आपको विशेष रूप से जानकारी दें दे कि वह महज़ 19 साल की ही हैं. केवल इतना ही नहीं बल्कि, बीते वर्ष ही प्रांजल दहिया ने अपनी 12 वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की थी और अब वे कॉलेज एजुकेशन प्राप्त कर रहीं है. बीते दिनों एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रांजल दहिया ने साफ तौर पर अपने निजी जीवन के बारे में बताया था कि कैसे टिक टॉक के माध्यम से उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी और फिर उसके बाद उनकी बहन ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री की तरफ़ अपना कदम रखने के लिए प्रेरित किया था.

काफी ग्लैमरस अवतार मे सपना चौधरी को टक्कर दे रहीं है प्रांजल दहिया

एक दिलचस्प वाकया बीते दिनों दिए गए इंटरव्यू में साझा करते हुए, प्रांजल दहिया ने कहा था कि वह स्कूल लाइफ में एक दम टॉम बॉय की तरह रहती थीं और अब उनकी इस छवि देख कर अकसर लोग उनसे पूछते हैं कि आखिर इतना बदलाव कैसे हो गया है.

वहीं,शादी के सवाल पर प्रांजल दहिया ने कहा कि लोग मेरे बारे में सोचते हैं कि ‘मेरी शादी हो गई है, किंतु ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं केवल अपनी मां की पसंद के लड़के से ही शादी करूंगी’.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts