Yashoda Review: यशोदा मूवी रिलीज होते ही फैंस के बीच छाईं सामंथा की एक्टिंग, मिल रहा दर्शकों का बेशुमार प्यार

सिनेमा डेस्क, Yashoda Review | सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म यशोदा आज दुनिया भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का निर्देशन हरि-हरीश ने किया है. यह फिल्म एक सरोगेट मदर की कहानी पर बेस्ड है. यह एक सस्पेंस एक्शन थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. इस फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इस फिल्म के FDFS को देखने के बाद फैंस ने ट्विटर पर रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है.

Samantha Yashoda

इस फिल्म ने खींचा दर्शकों का ध्यान

थियेटर से बाहर निकलने वाला हर दर्शक सोशल मीडिया पर यशोदा फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस दे रहा है. इस पैन इंडिया फिल्म के जरिए सामंथा ने देश भर के दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय से रूबरू करवाया. इस फिल्म ने हर तरह से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. फिल्म के एक्शन सीन भी दर्शकों का मन लुभा रहे हैं. मणि शर्मा के संगीत ने एक बार फिर से दर्शकों के दिल पर राज किया है. कुल मिलाकर इस फिल्म को आकर्षक सस्पेंस थ्रीलर बताया जा रहा है. साथ ही, इसे दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिल रहा है.

दर्शक दे रहे हैं 5 मे से 4 स्टार रेटिंग

तमाम दर्शकों की तरफ से इसे 5 में से चार और 3.5 रेटिंग दी जा रही है. एक दर्शक ने लिखा कि फिल्म का फर्स्ट हाफ इंप्रेसिव ज्यादा है परंतु दूसरी कहानी काफी इमोशनल है. सामंथा की एक्टिंग काफी सराहनीय है. वहीं, एक ने लिखा है कि यशोदा एक संतोषजनक भावनात्मक थ्रीलर फिल्म है. इसकी कहानी काफी दिलचस्प है और जो दर्शकों को लुभाने का काम कर रही है. अधिकतर लोगों की तरफ से फिल्म की पूरी कहानी को ही बेहतर बताया जा रहा है. इसे बड़े पर्दे की फिल्म कहा जा रहा है, जो ओटीपी के लिए नहीं है बल्कि यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने योग्य ही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.