आज है लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी का जन्मदिन, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

चंडीगढ़ | लाखों दिलों की धड़कन और हरियाणा की क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी 31 साल की हो गई है. अपनी मेहनत की वजह से सपना चौधरी सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही है. बता दे कि उन्होंने अपने दम पर हरियाणवी स्टेज डांसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शो इतने जबरदस्त है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनके सामने फीकी नजर आती है.

Sapna Photo

सपना के फैंस अलग तरीके से मना रहे हैं उनका जन्मदिन

सपना ने अपने ठुमको से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है. सपना के फैंस आज खास अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. शुरुआत में वह हरियाणा व आसपास के राज्यों में रागनी कंपटीशन में भाग लिया करती थी. बाद में उन्होंने स्टेज पे डांस करना शुरू कर दिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

सपना चौधरी बिग बॉस 11 का भी हिस्सा रह चुकी है. इसके अलावा वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है. सपना चौधरी ने इंटरव्यू मे बातचीत करते हुए अपने निजी जिंदगी के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मेहनत हर काम के पीछे होती है.

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप काम छोटा कर रहे हैं या बड़ा. फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कितनी लगन से काम कर रहे हैं. मेरी कभी भी मशहूर होने की चाहत नहीं थी, मै बस सुबह से शाम काम करती थी ताकि मुझे पैसे मिल सके, जिससे मैं घर की मदद कर पाऊं. मैंने हमेशा हर काम को पूरी शिद्दत से किया है.

जब भी मैं स्टेज पर गई तो यह सोच कर गई कि यह मेरा आखिरी शो होगा. बस यही है इसके बाद कुछ नहीं है. आप भी अगर यह सोच कर काम करते हैं तो आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा दिखाई देगी. सपना ने बताया कि जब उन्होंने शुरुआत की उस वक्त पूरे नॉर्थ इंडिया में महिलाएं शो देखने नहीं आया करती थी,  सिर्फ पुरुष ही आया करते थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.