उर्फी जावेद फिर हुई टॉपलेस, वीडियो डालकर फैंस को किया कायल

मनोरंजन डेस्क | अक्सर आपने सितारों को अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा होगा. जब भी सोशल मीडिया की बातें होती है, तो उर्फी जावेद का नाम जरूर आता है. अक्सर वह अपने अंदाज़ की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है. उर्फी जावेद की बात करे, तो हर कोई उनके लुक्स से वाकिफ हो चुका है. सोशल मीडिया संसेशन और बिग बॉस ओटीपी फेम उर्फी जावेद अकसर अपने कपड़ों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. उनके अजब गजब लुक वायरल होते रहते हैं.

Urfi Javed

इस लुक को देखकर दर्शक हुए हैरान

इसी बीच अभिनेत्री ने अपने नए अवतार से सभी को हैरान कर दिया है. उर्फी ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टॉपलेस नजर आ रही है. यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने ट्रोलर्स पर भी निशाना साधा है. उर्फी जावेद की तरफ से इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह एक बोर्ड पर कुछ लिखती हुई नजर आ रही है.

इस वीडियो में उर्फी ब्लैक एंड वाइट पेंट में दिखाई दे रही है, जिसमें हाथों के प्रिंट है. उर्फी ने कैमरे की ओर पीठ की हुई है और अचानक से मुड़ती है. कैमरा जैसे ही बोर्ड पर फोकस होता है तो उस बोर्ड में लिखा हुआ है वह पागल है और अभी बेनाम है.

यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

उर्फी जावेद वीडियो मे कैनवास की ओर मुंह किए हुए दिखाई दे रही है. उर्फी के इस वीडियो की उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड्स काफी तारीफ कर रहे हैं. भारत की पहली ट्रांसजेंडर अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने भी उनकी पैंट की तारीफ की है. उर्फी के इस पोस्ट के जरिए साफ पता चल रहा है कि उन्होंने सीधे तौर पर ट्रोलर्स पर यह तंज कसा है. उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है – बोर्ड पर क्या लिखा है, वीडियो पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं.

कविता कौशिक ने भी उनके इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है. वीडियो में उर्फी का अंदाज़ यूजर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. इसी वजह से एक बार फिर से इस अभिनेत्री को दर्शकों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.