फाइनेंस डेस्क, Ajax Engineering | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. प्राइमरी मार्केट के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. हम Ajax Engineering के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज इसका आईपीओ ओपन हो गया है कंपनी के आईपीओ का साइज 1269.35 करोड रुपए का है. आज की इस खबर में हम आपको आईपीओ से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
ओपन हुआ Ajax Engineering का IPO
कंपनी आईपीओ के जरिए 2.02 करोड रुपए ऑफर फॉर सेल के तहत जारी करने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. यह एक मेंन बोर्ड आईपीओ है, जो 10 फरवरी से 12 February तक ओपन हुआ है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 13 जनवरी को प्रस्तावित किया गया है. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 599 से 629 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है.
जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी ने 23 शेयरों का एक लॉट बनवाया है, जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14467 रुपए निवेश करने होंगे. कंपनी की तरफ से अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 59 रूपये की छूट दी गई है.
GMP मे हो रहा लगातार उतार- चढ़ाव
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 52 रूपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का अधिकतम जीएमपी 58 रुपए प्रति शेयर है. इस स्तर पर कंपनी का आईपीओ 5 फरवरी को ट्रेड कर रहा था उसके बाद से लगातार जीएमपी में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से साल अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है. ऐसे में आपको सोच- समझ कर ही निवेश करना चाहिए.
