बैंक ऑफ़ इंडिया ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, ब्याज दरों में हुई बड़ी कटौती

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) के ग्राहक है और एफडी करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अब 1 साल की एफडी करवाने पर बैंक की तरफ से आपको 7.05% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. जानकारी देते हुए बताया गया कि नई ब्याज दरें 3 करोड रुपए से काम की एफडी पर भी लागू की जा चुकी है. हाल ही में कई बड़े बैंकों की तरफ से भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है.

bank of india

BOI ने लागू की नई ब्याज दरें

7 दिन से 45 दिन की FD पर ब्याज दर 3% रहेगी, 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर 4.5% रहेगी. 91 दिन से 179 दिनों की एफडी पर 4.25% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. 180 दिनों से 1 साल से कम की एफडी पर ग्राहकों को 7.75% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. 1 साल से ज्यादा लेकिन 3 साल से कम की एफडी पर 6.75% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलेगा. 5 साल से लेकर 10 साल तक एफडी करवाने पर 6% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है.

ब्याज दरों में बदलाव

हाल ही में स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से FD की ब्याज की दरों में बड़ी कटौती की गई है. जानकारी देते हुए बताया गया कि अब एसबीआई में 1 साल की एफडी करवाने पर 6.7% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से भी ब्याज दरों में कटौती की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

जरूरी नियम और शर्ते

  • एफडी में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर को लेकर आपको काफी सोच विचार करना होता है. क्योंकि अगर निवेशक मैच्योरिटी से पहले ही विड्रोल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने की पेमेंट करनी पड़ सकती है. एफडी मैच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर एक परसेंट तक की पेनल्टी का भुगतान करना पड़ सकता है.
  • यदि आप किसी एक बैंक में 10 लख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इसकी बजाय एक से ज्यादा बैंकों में एक 1 लाख रूपये की 8 एफडी और 50,000 रुपये की चार एफडी में निवेश करना चाहिए. इसका फायदा यह होगा कि अगर आपको बीच में पैसों की आवश्यकता होगी, तो आप एफडी को बीच में तुड़वाकर आसानी से पैसे निकाल पाएंगे.
  • 5 साल की एफडी करवाने पर आपको टैक्स में भी छूट का लाभ मिलता है. जब भी आप एफडी करवाए तो आपको कुछ नियम और शर्तों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.