बैंकों की बंपर ऑफर स्कीम, निवेश करने वालों की लगी लॉटरी; चेक करें ब्याज दर

फाइनेंस डेस्क | भारतीय ग्राहकों के बीच अभी भी अपने जमा पूंजी को सुरक्षित निवेश के लिए बैंक में फिक्स डिपाजिट को ही एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. अगर आप भी हाल ही में अपनी जमा पूंजी को 2 साल के एफडी प्लान में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे बड़े बैंकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपको FD पर शानदार ब्याज दर ऑफर कर रहे है.

Bank Image

अच्छी खबर

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर यस बैंक का आता है. यह बैंक 2 साल की एफडी करवाने पर ग्राहकों को 7.75% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन की बात की जाए तो इन्हें 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज का लाभ मिलने वाला है.

इसी प्रकार इंडसइंड बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर 7.5% व सीनियर सिटीजन को 8% के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इसके अलावा, कई ऐसे बड़े बैंक है जो अपने सामान्य ग्राहकों को एफडी करवाने पर इसी प्रकार शानदार ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं.

रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ

बंधन बैंक की बात की जाए, तो अगर आप इस बैंक में 2 साल के लिए FD करवाते हैं तो आपको 7.25% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.75% निर्धारित की गई है.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की बात की जाए, तो यह बैंक भी बंधन बैंक की तरह ही अपने ग्राहकों को शानदार ब्याज दर उपलब्ध करवा रहा है.

जब भी आप किसी भी बड़े बैंक में एफडी करवाए तो एक बार उससे जुड़े हुए नियम और शर्तों के बारे में अवश्य ही जानकारी हासिल कर ले. उसके बाद ही, आपको एफडी में इन्वेस्ट करना चाहिए. FD में निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है, इसमें निवेश करने में किसी प्रकार का कोई भी जोखिम नहीं होता. अर्थात, आपको निश्चित ही रिटर्न प्राप्त होता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.