नई दिल्ली, April Bank Holiday Update | मार्च का महीना अब समाप्ति की ओर है. जल्द ही, अप्रैल के महीने की शुरुआत हो जाएगी. अगर आपको भी अप्रैल महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको बताएंगे कि अप्रैल महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
आरबीआई की तरफ से पहले ही होलीडे लिस्ट जारी कर दी जाती है. अगर आप अप्रैल महीने में बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे है तो आप एक बार घर से छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही निकले, नहीं तो आप बैंक में जाएंगे और आपके वहां पर ताला लगा हुआ मिल सकता है. अप्रैल महीने में कुल 10 से 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इन में शनिवार और सभी रविवार की छुट्टियां भी शामिल है.
बैंक जाने वालो के लिए जरूरी खबर
कुछ छुट्टियां राज्यों के हिसाब से है, अतः पूरे देश में उस दिन बैंक बंद हो यह जरूरी नहीं है. बैंक बंद होने के बाद ऑनलाइन सेवाओं पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा अर्थात पहले की तरह ही उन्हें यूज कर पाएंगे. अगर आपको ब्रांच में जाकर कोई काम है, तो आप लिस्ट चेक करके ही घर से निकले. 11 अप्रैल और 25 अप्रैल को दूसरा और चौथा शनिवार है अर्थात इन दोनों दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है. 5- 12- 19 और 26 अप्रैल को रविवार की वजह से बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है.
अप्रैल महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
- 1 अप्रैल: इस दिन वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होगा
- 2 अप्रैल: पुण्य गुरुवार की वजह से कोच्चि और तिरुवंतपुरम में बैंकों की छुट्टी होगी.
- 3 अप्रैल: इस दिन गुड फ्राइडे है जिसके कारण अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं.
- 14 अप्रैल: बाबा साहब अंबेडकर जयंती
- 15 अप्रैल: बंगाली नव वर्ष
- 16 अप्रैल: गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
- 20 अप्रैल: वसंत जयंती अक्षय तृतीया की वजह से बेंगलुरु और कई शहरों में बैंक
