मार्च महीने में कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

ज्योतिष| जल्द ही मार्च के महीने की शुरुआत हो जाएगी. अगर आपको भी इस महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से मार्च महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. आज हम आपको उसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Bank Holidays

मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि मार्च महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आपको भी इस महीने बैंक से जुड़ा हुआ काम है तो आप एक बार छुट्टियों की लिस्ट अवश्य चेक कर लीजिए नहीं तो आप बैंक जाएंगे और आपके वहां पर ताला लगा हुआ मिलेगा. चेक क्लीयरेंस- ड्राफ्ट बनवाना- लोन से संबंधित काम अगर आपको अगले महीने है तो आप इन छुट्टियों की लिस्ट को ध्यान में रखकर ही अपना काम करवाए.

लिस्ट करें चेक

इन 18 छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है. 2- 3- 4- 13- 17- 19- 20- 21- 26- 27 और 31 मार्च को बैंक हॉलीडे का ऐलान कर दिया गया है. मार्च महीने में कुल पांच रविवार भी पड रहे हैं. इन छुट्टियों में ऑनलाइन सेवाएं किसी प्रकार से बाधित नहीं होगी अर्थात आप पहले की तरह काफी आसानी से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और जो भी कार्य कर रहे थे वह कर पाएंगे. अगर आपको फिजिकल बैंक में जाकर कुछ काम करवाना है तो आप एक बार इस लिस्ट को अवश्य चेक कर लीजिए. यह सभी छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग- अलग हो सकती है.

तारीख दिन छुट्टी का कारण किस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
2 मार्च सोमवार होलिका दहन कानपुर, लखनऊ
3 मार्च मंगलवार होली 15 राज्यों के शहर
4 मार्च बुधवार होली / होली दूसरा दिन धुलेटी / याओसांग दूसरा दिन 17 राज्यों के शहर
8 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
13 मार्च शुक्रवार चापचर कुट आइजोल
14 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार सभी शहर
15 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
17 मार्च मंगलवार शब-ए-कद्र जम्मू और श्रीनगर
19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत 11 राज्यों के शहर
20 मार्च शुक्रवार ईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा 5 राज्यों के शहर
21 मार्च शनिवार रमजान ईद और सरहुल सभी शहर
22 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
26 मार्च गुरुवार श्री रामनवमी 13 राज्यों के शहर
27 मार्च शुक्रवार श्री राम नवमी 6 राज्यों के शहर
28 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार सभी शहर
29 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
31 मार्च मंगलवार श्री महावीर जयंती 15 राज्यों के शहर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.