Bank Holidays: 15 फरवरी से 2 मार्च के बीच कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

फाइनेंस डेस्क, Bank Holidays | अगर आपको भी बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो तुरंत उसे निपटा ले क्योंकि 15 फरवरी से 2 मार्च के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. RBI की तरफ से इसकी लिस्ट भी जारी की जा चुकी है. आज हम आपके बैंक होलीडे लिस्ट के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

Bank Image

15 फरवरी से 2 मार्च तक बीच में कई दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में चेक बुक, पासबुक समेंत कई बैंकिंग काम प्रभावित होने वाले हैं. इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से हर महीने छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल है. जिस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है, उस दिन पूरे देश में सभी संबंधित बैंक बंद रहते हैं. क्षेत्रीय छुटिया किसी विशेष राज्य या क्षेत्र में से संबंधित होती है. ऐसे में पूरे देश में यह छुट्टी हो या नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है.

फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 15 फरवरी – लुई- नगाई- नी, इंफाल
  • 16 फरवरी –  रविवार
  • 19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, मुंबई, नागपुर
  • 20 फरवरी – आइजोल, ईटानगर
  • 22 फरवरी – चौथा शनिवार है, जिसके कारण देशभर में बैंक क्लोज रहेंगे.
  • 23 फरवरी – रविवार
  • 26 फरवरी –  महाशिवरात्रि, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, बेंगलुरु, बेलापुर, देहरादून, शिमला, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, भोपाल और अहमदाबाद ।
  • 28 फरवरी –  गंगटोक में लोसार
  • 2 मार्च – रविवार

ऑनलाइन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

बैंक छुटिया होने के बावजूद भी ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहने वाली है, अर्थात इसमें आपको किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने वाली है. अगर आपको ब्रांच से जुड़ा हुआ कोई भी काम करना है, तो आप एक बार RBI की तरफ से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट चेक करके ही बैंक जाए, नहीं तो आप बैंक जाएंगे और आपके वहां पर ताला लगा हुआ मिलेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.