केनरा के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक ने किया FD ब्याज दरों में बदलाव, जाने बढ़ी हुई ब्याज दरें

नई दिल्ली | रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के रेपो रेट में बदलाव करने के बाद अब धीरे-धीरे अन्य बैंकों ने भी फिक्स डिपाजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरु कर दी है. बता दें कि पहले केनरा बैंक ने उसके बाद यस और इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया है. दोनों ही बैंकों में बढी हुई ब्याज दरें भी लागू हो चुकी है. अब ग्राहकों को एफडी पर पहले की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा.

Bank Image

इंडियन ओवरसीज बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरे

  • 7 दिन से 45 दिन – 3%
  • 46 दिन से 90 दिन – 3.75%
  • 91 दिन से 179 दिन – 4.25%
  • 180 दिन से 1 साल कम – 4.5%
  • 1 साल से ज्यादा 2 साल से कम – 5.45%
  • 444 दिन – 5.5%
  • 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम – 5.45%
  • 3 साल से ज्यादा – 5.6%

केनरा बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 दिन से 45 दिन –  2.9%
  • 46 दिन से 90 दिन – 4.06%
  • 91 दिन से 179 दिन  -4.11%
  • 180 दिन से 1 साल कम –  4.73%
  • 1 साल -5.5%
  • 1 साल से ज्यादा 2 साल से कम – 5.55%
  • 666 दिन  – 6%
  • 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम – 5.60%
  • 3 साल से ज्यादा 10 साल से कम – 5.75%

Yes बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 दिन से 14 दिन – 3.25%
  • 15 दिन से 45 दिन – 3.5%
  • 46 दिन से 90 दिन-  4.10%
  • 3 महीने से ज्यादा 6 महीने से कम – 4.75%
  • 6 महीने से ज्यादा 9 महीने से कम – 5.5%
  • 9 महीने से ज्यादा 1 साल से कम – 5.75%
  • 1 साल से ज्यादा 18 महीने से कम – 6.25%
  • 18 महीने से 10 साल – 6.75%

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!