Canara बैंक का नया धांसू एफडी प्लान, 2 साल में मिलेगा 30 हजार का रिटर्न

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में Canara बैंक में एफडी करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको केनरा बैंक के एक खास FD प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कि अभी कुछ समय पहले ही कई बड़े बैंकों की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में कटौती को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था.

Canara Bank

आप केनरा बैंक में 2 लाख रुपये की एफडी 24 महीनो के लिए करवा सकते हैं. इस एफडी प्लान में आपको क्या- क्या बेनिफिट मिलने वाले हैं, हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

नया एफडी प्लान

पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक, कैनारा बैंक की तरफ से 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी के प्लान उपलब्ध करवाए जाते हैं. इस बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को 3.5% से लेकर 7.10% तक का रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर किया जा रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन को 0.5% एक्स्ट्रा रिटर्न का लाभ भी मिलता है. अगर आप भी हाल ही में एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे थे, तो केनरा बैंक का यह नया एफडी प्लान आपको काफी पसंद आ सकता है.

मैच्योरिटी पर मिलेगा शानदार रिटर्न

अगर आप केनरा बैंक में 2 साल के लिए 2 लाख रूपये निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 27,528 रूपये से ज्यादा का ब्याज का लाभ मिलने वाला है. इस प्रकार आपको कुल मिलाकर 2,27,528 रुपए मिलने वाले हैं. इसके विपरीत, वरिष्ठ नागरिकों की बात की जाए, तो उन्हें 2 लाख की एफडी करवाने पर 29,000 रुपये के करीब रिटर्न का लाभ मिलने वाला है. इस प्रकार उन्हें मैच्योरिटी पर कुल 2,29,776 रुपये का अमाउंट मिलने वाला है.

बैंक के पास कई सारे एफडी प्लान मौजूद है आप ऑफिशल वेबसाइट पर या नियर अबाउट ब्रांच में जाकर भी इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

देखें चार्ट

अधिकतम स्लैब दर 6.60% (444 दिन के लिए)
1 साल के लिए 6.50%
2 साल के लिए 6.50%
3 साल के लिए 6.50%
4 साल के लिए 6.50%
5 साल के लिए 6.50%
टैक्स- सेविंग एफडी 6.50%

 

7 दिन से 45 दिन 3.50- 4.00
46 दिन से 90 दिन 4.50- 5.00
91 दिन से 179 दिन 4.75- 5.25
180 दिन से 269 दिन 5.75- 6.25
270 दिन से 1 साल 6.00- 6.50
1 साल से 1 साल 3 महीना 6.50- 7.00
444 दिन 6.60- 7.10
1 साल से 2 साल 6.50- 7.00
2 साल से 3 साल 6.50- 7.00
3 साल से 5 साल 6.50- 7.00
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.