सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया FD ब्याज दरों में बदलाव, देखिए बढ़ी हुई ब्याज दरें

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी गई. जिसके बाद धीरे-धीरे करके बैंकों ने भी कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया. लोन महंगा होने के साथ-साथ अब बैंक जमा पर भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा रही है. इसी दिशा में अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए फिक्स डिपाजिट (FD Interest Rates) की ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की गई जिसके अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दो करोड़ रुपए से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ाया गया है.

Fixed Deposit FD

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बढ़ी हुई ब्याज दरे 

बैंक की तरफ से बढ़ी हुई ब्याज दरें 10 सितंबर से लागू की जा चुकी है. बैंक की तरफ से अब 60 दिनों से लेकर 5 साल तक की एफडी पर पहले से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है. बैंक ने 3 साल से 5 साल तक की एफडी पर ब्याज दरों को 10 बेसिक पॉइंट बढ़ाकर 5.5% कर दिया गया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब 7 दिन से 14 दिन की FD पर 2.75% की दर से ब्याज देगा. वही, 15 दिनों से 30 दिन की एफडी पर 2.9% की दर से ब्याज दिया जाएगा.

इसी प्रकार 31 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3%, 46 दिन से 59 दिन की अवधि पर 3.35%, 60 दिन से 90 दिन की एफडी पर 3.5% और 91 दिन से 179 दिनों की एफडी पर 4% ब्याज दिया जाएगा. बैंक की तरफ से 180 दिन से 270 दिन की फिक्स डिपॉजिट पर 4.65%, 271 दिनों से 364 दिन की एफडी पर 4.75%, 1 साल से 2 साल की एफडी पर 5.45%, 2 साल से 3 साल की एफडी पर 5.5% की दर से ब्याज दिया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.