फाइनेंस डेस्क | EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. बता दें कि पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए अब उन्हें ज्यादा परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं है. आप यूपीआई के जरिए पीएफ अकाउंट का पैसा काफी आसानी से निकाल सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही अपडेट के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
जल्द मिलेंगी यह खास सुविधा
इन दिनों सरकार की तरफ से एक ऐसी ही व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है, जिससे EPF सब्सक्राइबर्स को काफी आसानी से पीएफ निकालने की सुविधा दी जाएगी. खबरें सामने आ रही है कि इस बारे में ईपीएफओ की तरफ से एक ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है. EPFO प्लेटफार्म पर अगले 2- 3 महीना में इस रोल आउट भी कर दिया जाएगा. अभी नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ इसको लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है.
पहले से आसान होगी विड्रोल की प्रक्रिया
अपने सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए ही ईपीएफओ की तरफ से यह नया कदम उठाए जा रहा है. EPF के UPI के साथ इंटीग्रेटेड होने से सब्सक्राइबर एक डिजिटल वॉलेट के जरिए पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं. लेबर मिनिस्ट्री कमर्शियल बैंको और आरबीआई के साथ मिलकर भी डिजिटल सिस्टम में बदलाव करने जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य विड्रोल की प्रक्रिया को पहले से और भी आसान बनाना है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से और भी बेहतर हो सके.
इस प्रकार मिलेगा लाभ
EPFO की तरफ से निवेश के तरीकों में भी बदलाव करने पर विचार विमर्श कर रहा है. डेट इंस्ट्रूमेंट में निवेश को 20% से घटाकर 10% तक किया जा सकता है. इसके लिए लेबर मिनिस्ट्री आफ फाइनेंस मिनिस्ट्री से मंजूरी लगा. इस बदलाव का प्रभाव यह होगा कि ईपीएफओ कॉरपोरेट बॉन्ड में ज्यादा निवेश कर सकेगा जिस वजह से रिटर्न भी ज्यादा मिलेगा. अगर यह बड़े बदलाव किए जाते हैं, तो इससे ईपीएफओ के 7 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स की रिटायरमेंट सेविंग पर भी प्रभाव दिखाई देगा.
