EPFO ने दिया कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब फटाफट निकलेंगे PF अकाउंट से पैसे

फाइनेंस डेस्क | EPFO से जुड़े हुए कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में PF से जुड़े हुए कुछ नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपको भी इन नियमों के बारे में जानकारी हो. आज हम आपको पीएफ से जुड़े हुए कुछ नियमों के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. ईपीएफओ के फैसले से 8 करोड़ कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने वाला है.

EPFO

PF से जुडी बड़ी खबर

भारत में सैलरी पाने वाले लोगों के लिए PF ही एक सहारा होता है, परंतु कई बार पीएफ अकाउंट से पैसे निकलते समय हमें कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब ईपीएफओ की तरफ से पीएफ से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव कर दिए गए हैं, जिसके बाद आपको पीएफ के पैसे इमरजेंसी के समय निकलवाने पर किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होगी. आप आसानी से पीएफ का फंड निकलवा पाएंगे.

नियमों में किए गए बड़े बदलाव

इसमें पहला बड़ा नियम यह है कि अब आपको जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं, उसमें वेरिफिकेशन नहीं करवानी होगी. आप पीएफ का पैसा डायरेक्ट ही निकाल पाएंगे. इस बदलाव से अब क्लेम प्रोसेस पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगी. बैंक को वेरिफिकेशन करने में आमतौर पर 3 दिन का समय लगता है, परंतु एंपलॉयर अप्रूवल में 13 दिन का समय एक्स्ट्रा लग जाता है. इस वजह से अप्रूवल पेंडिंग रहने की समस्या काफी बढ़ गई थी, परंतु अब नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है. अब पहले की तुलना में पीएफ के जरिए ऑनलाइन पैसा निकालना और भी आसान हो गया है.

अगर आप पहले से लिंक किए गए बैंक अकाउंट को बदलना चाहते हैं, तो यह काम भी आप काफी आसानी से कर पाएंगे. अब आपको इसके लिए चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है. आप अपना नया बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड डालकर खुद ही बैंक अकाउंट को आसानी से चेंज कर सकते हैं, इससे पहले की तुलना में पैसा निकालने प्रोसेस और भी तेज होगी.

वेरिफिकेशन के लिए एंपलॉयर अप्रूवल की भी आवश्यकता नहीं होगी. अब आपको इसके लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है. ईपीएफओ की तरफ से किए गए इन बड़े बदलावों से करोड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.