FD यूजर्स की बल्ले- बल्ले, ये बड़े बैंक ऑफर कर रहे शानदार ब्याज दरें

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी आज या फिर निकट भविष्य में FD करने का मन बना रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एफडी के कुछ शानदार प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं. मौजूदा समय में देश में कई सारे प्राइवेट बैंक और गवर्नमेंट बैंक मौजूद है, जो एफडी पर यूजर्स को शानदार इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं. इस लिस्ट में पहला नाम डीसीबी बैंक का आता है. अगर आप इस बैंक में एफडी करवाते हैं, तो आपको अन्य बैंकों की तुलना में शानदार ब्याज का लाभ मिलने वाला है.

Fixed Deposit FD

FD के लिए बढ़िया है ये बैंक

डीसीबी बैंक में यदि सामान्य ग्राहक 1 साल की अवधि के लिए निवेश करते हैं, तो उन्हें 7.25% के हिसाब से रिटर्न मिलेगा. वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.75% के हिसाब से ब्याज मिलने वाला है. तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को एक साल की एफडी करवाने पर 7.25% के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके अलावा, यदि आप केनरा बैंक में एफडी करवाते हैं तो आपको एक साल की एफडी करवाने पर 7% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज की तरह 7.5% रहने वाली है.

इसी प्रकार मार्केट में कई सारे बैंक मौजूद है, जो अपने ग्राहकों को एफडी करवाने पर शानदार ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं. आरबीएल बैंक भी सामान्य नागरिकों को 1 साल की एफडी करवाने पर 7% के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहा है, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.5% के हिसाब से ब्याज मिलने वाला है.

SBI में भी करवा सकते हैं FD

इसके अलावा, बैंक आफ इंडिया भी अपने सामान्य नागरिकों को एक साल की एफडी करवाने पर 7% जबकि सीनियर सिटीजन को 7.5% के हिसाब से ही ब्याज दे रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यदि आप अप्लाई करते हैं, तो आपको थोड़ा कम ब्याज मिलने वाला है. बता दें कि बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज भर 6.8% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.3% निर्धारित की गई है. बैंक ऑफ बड़ौदा में यदि आप एफडी करवाते हैं, तो सामान्य नागरिकों को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.25% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.